फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डेंगू के बीच अब मलेरिया की दस्तक ने बढ़ाई चिंता, 5 मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सीजन के अंतिम दौर में चल रहे डेंगू के उतार-चढ़ाव के बीच अब मलेरिया ने भी जिले में अपनी दस्तक दे दी है। शुक्रवार को मलेरिया के एक साथ पांच मामले पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। विभाग अधिकारियों के मुताबिक एक बारिश और तापमान में थोड़ी सी और गिरावट आने के बाद मच्छर जनित रोगों से छुटकारा मिल जाएगा लेकिन इससे पहले लोगों को अभी बचाव के लिए सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीजन में अब तक डेंगू के 425 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 7 लोग चिकनगुनिया से संक्रमित पाए गए हैं। अब शुक्रवार को मलेरिया के पांच मरीजों के मिलते ही जिले में एक बार फिर मच्छर जनित रोगों को लेकर सतर्कता के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विभाग के मुताबिक, डेंगू और मलेरिया दोनों ही एडीज और एनोफिलीज मच्छरों के जरिए फैलते हैं, इसलिए पानी जमा होने वाले स्थानों की साफ-सफाई बेहद जरूरी है। बरसात के बाद नालियों, कूलरों, फूलदानों, छतों और खाली पड़े गमलों में रुका पानी इन मच्छरों के लिए सबसे उपयुक्त स्थान बन जाता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, आंखों के पीछे दर्द या त्वचा पर चकत्ते जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। स्वयं दवाई लेने या संक्रमण को नजरअंदाज करने से बीमारी गंभीर हो सकती है। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनने, सोते समय मच्छरदानी के उपयोग, घर व आसपास सफाई बनाए रखने और पानी को खुले में जमा न होने दें।
-
कहां कितने मामले :
स्थान
डेंगू चिकनगुनिया मलेरिया
ब्लाॅक टिकरी 208 04 -
ब्लाॅक चिनैनी 122 02 -
ब्लाॅक रामनगर 29 01 05
ब्लाॅक मजालता 06 -
कुल मामले 425 07 05

इनसेट-
अभी तक मिले डेंगू के कुल 425 मामलों में से 345 ठीक हो चुके हैं, 20 का स्वास्थ्य विभाग की करीबी निगरानी में होम ट्रीटमेंट चल रहा है। शेष 60 मामले बाहरी राज्यों से संबंधित होने के कारण जानकारी से बाहर हैं। इसी तरह चिकनगुनिया के सभी 7 रोगियों का स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम ट्रीटमेंट जारी है।

-
कोट

जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को लगातार फील्ड में भेजा जा रहा है और संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सभी प्रयास तेज कर दिए गए हैं। हालांकि अभी किसी गंभीर स्थिति की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी विभाग की यही अपील है कि सावधानी ही बचाव है, क्योंकि मौसम में बदलाव के इस दौर में संक्रमण का खतरा अधिक बना हुआ है।सीएचओ विजय कुमार, जिला मलेरिया विभाग
विज्ञापन

रिपोर्ट-विजय कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें