रामनगर। बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू-भाजपा गठबंधन तथा जम्मू के नगरोटा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद रामनगर कस्बे में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
परिणाम घोषित होते ही रामनगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के बस अड्डे पर नाचकर खुशी जाहिर की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया और आतिशबाजी भी की गई। इस मौके पर भाजपा विधायक सुनील भारद्वाज भी मौजूद थे।