फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एमबीबीएस की सीटों के आवंटन में भेदभाव को लेकर विहिप और बजरंग दल का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से संचालित मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटों में से 42 विशेष समुदाय को आवंटित करने के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सलाथिया चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने श्राइन बोर्ड मुर्दाबाद, जम्मू-कश्मीर सरकार हाय-हाय और हिंदुओं के साथ भेदभाव बंद करो के नारे लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि तत्काल प्रभाव से इस दाखिला सूची को रद्द कर नई सूची जारी की जाए अन्यथा आने वाले दिनों में इसके खिलाफ उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे।
जिला अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने कहा कि यह काफी चिंताजनक है कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा संचालित मेडिकल काॅलेज कटड़ा में एमबीबीएस की 50 सीटों में से 42 पर गैर हिंदू छात्रों को दाखिला देने की सूची जारी की गई है। हम इसका विरोध करते हैं क्योंकि श्री माता वैष्णो देवी हिंदुओं की आस्था का केंद्र है और इसमें हिंदू अपनी आस्था के लिए अपनी जमा पूंजी का पैसा दान करते हैं। ऐसे में इस दान के पैसों का 90 प्रतिशत उपयोग भी हिंदुओं के कल्याण कार्यों में ही लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्राइन बोर्ड की तरफ से एमबीबीएस की 50 सीटों में से 42 पर गैर-हिंदुओं का दाखिला साफ तौर पर हिंदुओं की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ है। इसे हम बिल्कुल भी सहन नहीं करेंगे।
उन्होंने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रदर्शन के माध्यम से हम उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को भी यह बता देना चाहते हैं कि हिंदुओं के साथ इस तरीके का अत्याचार और भेदभाव बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में हिंदू अल्पसंख्यक है लेकिन आपने उन्हें बहुसंख्यक का दर्जा दिया है और जो जम्मू कश्मीर में बहुसंख्यक आबादी है उसे अल्पसंख्यक बनाकर रखा है। श्राइन बोर्ड का एक-एक पैसा हिंदू समुदाय का है और उनकी आस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा, उसे इसका गंभीर नतीजा भी भुगतना पड़ेगा। उन्हाेंने मांग की कि श्राइन बोर्ड के पैसे से बनी हर चीज का 90 प्रतिशत लाभ हिंदुओं का होना चाहिए और शेष दस प्रतिशत गैर हिंदुओं का।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द श्राइन बोर्ड ने मेडिकल काॅलेज में दाखिले की सूची को रद्द नहीं किया तो हम पूरे जम्मू कश्मीर में उग्र प्रदर्शन करेंगे और श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को कटड़ा से बाहर निकलने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें