फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पखलाई में पीडीसी की क्षतिग्रस्त नहर से बने खतरे को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पखलाई में पीडीसी की क्षतिग्रस्त नहर से पनपे खतरे को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द इस नहर की मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल मोहन लाल, काकू राम व अन्य ने कहा कि बीते दिनों बारिश की वजह से पीडीसी विभाग की इस नहर को काफी नुकसान हुआ है और यह जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते आसपास लोगों के घरों और जमीनों को नहर के टूटने से नुकसान का खतरा पैदा हो गया है। इसलिए उनकी मांग है कि जल्द से जल्द नहर की मरम्मत करवाकर राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें