फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विधायक पवन गुप्ता ने किया सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। विधायक पवन गुप्ता ने तीन महत्वपूर्ण सड़क विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य आसपास की कई पंचायतों के निवासियों के लिए परिवहन में सुधार लाना है। इन उद्घाटन परियोजनाओं में 42.80 लाख से पंचायत बढोला के वार्ड 3 में धन्नी रोड से किशोर चंद के घर होते हुए धार मोहल्ला तक 1.2 किमी सड़क निर्माण, 42.69 लाख से पंचायत घर हरतारयान से पगवाल मोहल्ला होते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुंड तक 1.0 किलोमीटर सड़क निर्माण और 43.67 लाख से ठंगर मोड़ से शिव मंदिर (बावली) तक सड़क का निर्माण शामिल हैं।
विज्ञापन

कुल 129.16 लाख की संयुक्त अनुमानित लागत वाली ये सड़क परियोजनाएं स्थानीय विकास को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देंगी, गतिशीलता में सुधार लाएंगी और क्षेत्र के लोगों के लिए आर्थिक अवसरों को बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें