फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विधायक पवन गुप्ता ने किया कई विकास कार्यों का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। विधायक पवन कुमार गुप्ता ने बुधवार को उधमपुर क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें 1.40 लाख की अनुमानित लागत से शहर के वार्ड 17 के शंकर नगर की गली की मरम्मत एवं नवीनीकरण, वार्ड 8 में 1.09 लाख से शाम लाल पखेत्रा से गुलाम रसूल तक गली, नाली और टाइल डालने का कार्य तथा वार्ड 17 में ओमाडा मोड़, काली माता मंदिर एवं गुरुद्वारा के समीप, 4.43 लाख से गली की मरम्मत एवं नवीनीकरण का काम शामिल है।
विज्ञापन


इस अवसर पर गुप्ता ने कहा कि शहरी अधोसंरचना को सुदृढ़ करना एवं जनहित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ये परियोजनाएं लंबे समय से लंबित नागरिक समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। स्थानीय नागरिकों एवं वार्ड प्रतिनिधियों ने त्वरित कार्रवाई के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया और नवविकसित परिसंपत्तियों के रखरखाव में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें