फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सरकारी हाई स्कूल परांद-दमनोत के लिए 21.66 लाख की परियोजना मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शिक्षा ढांचे को मजबूत करने और विद्यार्थियों की पढ़ाई को सुचारू बनाने के उद्देश्य से जिला कैपेक्स के तहत पंचायत दमनोत (ब्लाॅक मोंगरी) के सरकारी हाई स्कूल परांद में पांच कमरों की मरम्मत का कार्य स्वीकृत किया गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से इसके लिए 21.66 लाख का टेंडर जारी किया है। आगामी दिनों में इस कार्य को तेजी से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हाई स्कूल परांद के कई कक्ष लंबे समय से जर्जर अवस्था में थे। छतों से पानी टपकने, दीवारों में दरारें पड़ने और फर्श की स्थिति खराब होने से विद्यार्थियों और अध्यापकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती थी। कई बार कक्षाओं को इधर-उधर शिफ्ट करना पड़ता था, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती रही।
विद्यार्थियों और अभिभावकों की लगातार मांग के बाद विभाग ने इस दिशा में कदम उठाते हुए पांच कमरों की रिस्टोरेशन योजना को स्वीकृति दी है। जैसे ही निर्माण कार्य शुरू होगा, स्कूल के कक्ष नए रूप में विद्यार्थियों को उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ऐसे प्रयास बेहद जरूरी हैं। स्थानीय मोहन लाल, मदन सिंह, संजय शर्मा, विक्रम व अन्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा तभी मिल सकती है जब स्कूलों में पर्याप्त और मजबूत आधारभूत ढांचा हो। इस कार्य के पूरा होने से विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। मरम्मत के बाद न केवल पढ़ाई का माहौल सुधरेगा बल्कि बच्चों में विद्यालय आने की रुचि भी और बढ़ेगी। इस कदम से शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

कोट
हाई स्कूल परांद में कमरों की मरम्मत कार्य को लेकर टेंडर जारी हो गया है और जल्द इसका आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।

- संजय कुमार, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें