उधमपुर। उधमपुर-घोरड़ी रोड पर बिंडला से डालसर खास तक करीब 20 किलोमीटर हिस्से (पीएमजीएसवाई) के लटके निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 2.97 करेाड़ के फंड को मंजूरी मिली है। इससे बदहाल बनी इस सड़क पर कलवर्ट बनाने, ड़गे चढ़ाने और बरमीन बस अड्डे समेत शेष हिस्से पर तारकोल बिछाने का काम पूरा किया जाएगा। इसके अलावा बाटू नाला और बनी पुल का निर्माण कार्य भी पूरा किया जाएगा। इससे कई पंचायतों की 15 हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।
स्थानीय केशव सिंह, सुरजीत सिंह, पवन शर्मा, कुलदीप कुमार व अन्य का कहना है कि यह क्षेत्रवासियों के लिए काफी राहत की खबर है। अब सफर बिना किसी परेशानी के आसान और सुगम होगा।
ब्लाॅक घोरडी की पूर्व बीडीसी चेयरमैन आरती शर्मा के मुताबिक जरूरी फंड को मंजूरी मिल गई है। यह क्षेत्र के विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इसके लिए पूरे क्षेत्र की तमाम जनता सरकार, पीएमओ मंत्री और प्रशासन की आभारी है। इस फंड को मंजूरी मिलने के बाद अब सड़क के किनारे लोगों की जमीनों के लिए डंगे लग सकेेंगे, कलवर्ट बनाए जाएंगे, कच्चे और क्षतिग्रस्त हिस्सेों पर तारकोल बिछेगी और जो पुल अधर में लटके हैं, उनका काम भी पूरा हो पाएगा।
कोट
बिंडला से डालसर खास तक सड़क निर्माण कार्य के लिए फंड को मंजूरी मिल गई है और इसके बाद अब टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।
-
ऋषि गुप्ता, एईई पीएमजीएसवाई विभाग
रिपोर्ट-विजय कुमार