फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गंदोह में भीषण आग में 9 दुकानों में लगी आग, चार मजदूर बचाए

विज्ञापन
दुकानों में लगी आग। - फोटो : bhadrawah news
विज्ञापन
भद्रवाह। डोडा के भलेसा स्थित गोवारी मार्केट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। इसमें एक कॉम्प्लेक्स समेत आठ दुकानें जल गईं। दमकल गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में फंसे 4 मजदूरों को भी सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद स्थानीय पुलिस और सेना ने भी तुरंत बचाव अभियान शुरू किया था। एसडीएम अरुण कुमार बधियाल और गंदोह के एसएचओ फारूक अहमद पूरे बचाव अभियान के दौरान मौजूद रहे और उन्होंने घटना से प्रभावित लोगों को पूरी मदद का आश्वासन दिया।
एसडीएम गंदोह ने कहा, सुबह करीब 4:15 बजे पुलिस नियमित गश्त पर थी। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन विभाग, एसएचओ, पुलिस टीम, सेना और स्थानीय निवासियों सहित पूरी मशीनरी को तुरंत मौके पर तैनात कर दिया गया। हालांकि आग में लगभग सात-आठ दुकानें जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा, एक चार मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी आग की चपेट में आ गया। सौभाग्य से, आग में फंसे चार लोगों को जीवित बचा लिया गया और उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें