उधमपुर। जम्मू में आयोजित बीएसएफ मैराथन में जिला उधमपुर के बसंतगढ़ के अंतरराष्ट्रीय धावक राजेश सिंह पुत्र सुरिंदर कुमार ने स्वर्ण पदक जीता है। राजेश सिंह को समारोह में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी और बीएसएफ के महानिदेशक (डीजी) ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किया।
राजेश की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बसंतगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह सिद्ध कर दिया कि छोटे क्षेत्रों से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। उनके इस प्रेरणादायक प्रदर्शन से क्षेत्र के युवाओं में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। राजेश सिंह अब आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हैं।