फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पंचायत जिब ए के गांव फंत्याल कलाना में बनेगा खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ब्लॉक उधमपुर के पंचायत जिब ए के गांव फंत्याल कलाना के वार्ड नंबर 6 के युवाओं के लिए राहत की खबर है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने यहां 2.91 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है और उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


गांव के खिलाड़ियों की यह लंबे समय से मांग रही थी कि उन्हें अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए एक स्थायी खेल मैदान मिले। अब इस परियोजना के पूरा होने के बाद स्थानीय युवाओं को खेल की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। खेल मैदान बनने से जहां युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा, वहीं गांव में खेल संस्कृति को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। इस मैदान के निर्माण में समतलीकरण, बाउंड्री वॉल और बुनियादी खेल सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा।
स्थानीय युवाओं में इसको लेकर उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि यह मैदान बच्चों और युवाओं के लिए एक नया मंच साबित होगा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुहैल अहमद, कश्मीर सिंह, हैप्पी सिंह, मोहन लाल व अन्य का कहना है कि खेल मैदान बनने से न केवल खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि गांव में सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी यह एक उपयुक्त स्थल बनेगा।
कोट
खेल मैदान के निर्माण को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि आने वाले महीनों में खिलाड़ी अपने नए मैदान पर अभ्यास शुरू कर सकें।
विज्ञापन

-शाहबाज, बीडीओ उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें