फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन का रूट परमिट निलंबित

विज्ञापन
ओवरलोड बस जिस पर कार्रवाई की गई। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। एआरटीओ उधमपुर ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर एक यात्री वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र और रूट परमिट तीन माह की अवधि के लिए निलंबित कर दिया है। इस संबंधी नोटिस जारी कर दिया है। वाहन मालिक को निर्देश दिया गया है कि वह इस नोटिस के जारी होने के तीन दिनों के भीतर एआरटीओ उधमपुर के कार्यालय में वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र जमा करे।
विज्ञापन

अधिकारी के मुताबिक वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को भरा गया था। यह रूट परमिट और पंजीकरण प्रमाणपत्र की शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उक्त वाहन स्कूली बच्चों से ओवरलोड दिखाई दे रहा है। इसमें कुछ बच्चे पीछे भी लटके हुए हैं। छतों पर भी बैठा रखे थे। वाहन के रास्ते में स्थित एक पेट्रोल पंप से हासिल की गई सीसीटीवी फुटेज से घटना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

एआरटीओ उधमपुर नासिर खान ने कहा कि स्कूली बच्चों को ओवरलोड करना न केवल उनकी जान को खतरे में डालता है, बल्कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत घोर लापरवाही और कानूनी दायित्वों के उल्लंघन को भी दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें