फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिले में डेंगू के तेरह और मामले मिले, टिकरी में सबसे ज्यादा मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में डेंगू के मामले मिलने का क्रम जारी है। दो दिन की राहत के बाद शुक्रवार को फिर से 13 नए मामले मिले हैं।
विज्ञापन

इससे कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 393 हो गया है। इनमें मेडिकल ब्लॉक टिकरी में 191, ब्लॉक चिनैनी में 111, ब्लॉक रामनगर में 29 और ब्लॉक मजालता के 6 मामले शामिल हैं।
विभाग के मुताबिक जिले में अभी तक कुल 1717 मरीजों की जांच में 393 पाॅजिटिव मिले हैं जिनमें से 56 बाहरी राज्यों से संबंधित होने के कारण क्षेत्रीय जानकारी में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को 91 लोगों की जांच में मिले 13 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें 3 शहरी क्षेत्र और 10 ग्रामीण इलाकों से संबंधित हैं। शहरी क्षेत्र के वार्ड 20 में 2, वार्ड 8 में एक मामला पाया गया है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के जखैनी में 3, ओमाला में 2, रठियान में 1, मनवाल में 1, सयाल सल्लन में 2 मामले मिले हैं।
विभाग के मुताबिक डेंगू के कुल मामलों में से 270 ठीक हो चुके हैं, 65 का होम ट्रीटमेंट चल रहा है और केवल दो मरीज जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
चिकनगुनिया का फिलहाल कोई नया मामला नहीं मिला है और इसकी कुल संख्या 6 पर स्थिर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें