उधमपुर। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले को लेकर शहर-वासियों में उत्साह की कमी ने महिलाओं को काफी ज्यादा निराश किया।
स्थानीय समाज सेविका और पूर्व पार्षद प्रीति खजूरिया ने कहा कि जब पुरुषों का फाइनल मैच था तब शहरवासियों ने शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर खूब जोश दिखाया था और इसका जमकर जश्न भी मनाया, लेकिन आज जब महिला विश्व कप के फाइनल में हमारी बेटियां फाइनल मुकाबले में उतरी हैं तो शहर में कहीं कोई उत्साह नजर नहीं आया। खेल वहीं, नियम वहीं, सब कुछ वैसा ही है तो फिर जोश और उत्साह की कमी, स्पष्ट तौर पर यह दर्शाती हैं कि समाज में आज भी लैंगिक समानता की बातें तो खूब होती हैं लेकिन जमीनी स्तर पर सच्चाई अभी भी कुछ ओर है।
आत्महत्या करने वाले युवक निखिल का फाइल फोटो।