फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कैलाश देवी ने प्रशिक्षण लेकर शुरू किया बूटीक, हर माह कमा रहीं 10 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से टेलरिंग का प्रशिक्षण हासिल कर पंचैरी के सुमन गांव की कैलाश देवी अब अपना स्वयं का रोजगार चला रहीं हैं। इससे सुमन ने न सिर्फ स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है बल्कि गांव की अन्य महिलाओं और युवतियों को भी टेलरिंग का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन

कैलाश देवी कहना है कि दूर दराज के ग्रामीण इलाके से होने के कारण पहले घरेलू कामकाज से आगे किसी तरह की आर्थिक जिम्मेदारी संभालने का कोई तजुर्बा नहीं था। घर परिवार के कामकाज संभालते ही वक्त बीत रहा था। आर्थिक जरूरतों के लिए परिवार के पुरुषों पर ही निर्भर थे। इस बीच सरकार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी ने स्वरोजगार के लिए काफी प्रोत्साहित किया। स्वरोजगार के लिए कोई प्रशिक्षण अथवा ज्ञान नहीं होने से चाहकर भी कुछ नहीं हो पा रहा था। फिर एसबीआई के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में निशुल्क प्रशिक्षण की जानकारी मिली और फिर वहां से टेलरिंग का प्रशिक्षण हासिल करने के बाद अब दो साल से अपना खुद का बूटीक चला रहीं हूं। काम अच्छा चल रहा है और महीने में 10 से 12 हजार की आमदन हो जाती है। गांव की अन्य महिलाओं को भी टेलरिंग का काम सिखा रही हूं, ताकि वे भी आत्मनिर्भर बन सकें। अन्य महिलाओं को भी यही संदेश है कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर खुद का स्वरोजगार शुरू करें और आत्मनिर्भर बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें