उधमपुर। ब्लॉक नरसू में पड़ते गुजेड़ चिल्डी से नामोन तक पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से 17 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से 7 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया है। इस सड़क के बनने से तकरीबन 3 हजार की आबादी को लाभ होगा। कई क्षेत्रों की पंचायतें आपस में जूड़ने के साथ ही क्षेत्र में कई विकास कार्य भी होंगे।
हालांकि गुजेड़ से चिल्डी तक सड़क पहले की बनी हुई है। अब विभाग की ओर से नामोन तक सड़क बनाई जा रही है। इस संदर्भ में डीडीसी नरसू सुभाष चंद्र का कहना है कि इस सड़क को बनाने की मांग वह पिछले काफी लंबे समय से करते आ रहे थे। अब जाकर यह सड़क बनने लगी है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से 3 हजार की आबादी को लाभ मिलने के साथ ही कई क्षेत्र का संपर्क भी स्थापित होगा।
कोट
विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराने को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-अंकुश गुप्ता, जेई, पीएमजीएसवाई विभाग