सुभाष स्टेडियम में पटाखा स्टालों को हटाने के काम करते कर्मचारी
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। शहर के सुभाष स्टेडियम में लगाए गए पटाखा स्टाॅल के बाद नगर परिषद ने बुधवार को इसकी साफ सफाई का काम शुरू कर दिया है। हालांकि इस दौरान बुधवार को अभ्यास के लिए पहुंचे खिलाड़ियों को अभ्यास का मौका नहीं मिल पाने के कारण परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
रोहन, आर्यन, कर्णवीर, सिकंदर व अन्य ने बताया कि दिवाली की छुटि्टयों के चलते स्टेडियम में अभ्यास मैच खेलने पहुंचे थे लेकिन यहां अभी पटाखा स्टाॅलों को हटाने और साफ-सफाई के काम की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि पटाखा स्टाॅल को हटाने का काम सुबह से ही शुरू कर दिया था। चूंकि 61 स्टॉलों के लिए बनाए गए संरचनाओं को हटाने में समय लगता है इसलिए इसमें भी दिनभर कर्मचारी जुटे रहे हैं और शाम तक स्टेडियम को साफ कर दिया गया है।