पौनी। यज्ञशाला से दंगली माता के लिए रनसु रोड शिवगुफा नंदी पर्वत महादेव आसन की ओर यात्रा रवाना हुई। आयोजनकर्ता हरनाम सिंह ने बताया कि इस बार माता के मंदिर की ओर जाने वाला रास्ता खराब होने के कारण यात्रा रनसु रोड नंदी पर्वत महादेव आसन में गई। यहां स्थानीय लोगों ने यात्रा पर फूल वर्षा कर स्वागत किया। सैकड़ों लोगों ने यात्रा में शामिल होकर बम बम भोले के जयघोष लगाते हुए यात्रा प्रारंभ की। करीब तीन किलोमीटर की चढ़ाई चढ़ के भोले बाबा की गुफा में पहुंच कर दर्शन किए व भजन कीर्तन कर प्रसाद ग्रहण किया गया। शाम को यात्रा वापस रवाना हुई। इस अवसर पर यज्ञशाला के मुख्य पुजारी सुनील दास, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री करण सिंह, पूर्व सरपंच माड़ी नाला प्रकाश सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।