उधमपुर। जम्मू एवं कश्मीर विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए उधमपुर में एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।
वीरेंद्र सिंह भाऊ (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उधमपुर/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) की अध्यक्षता और डॉ. स्मृति शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधमपुर की देखरेख में आयोजित इस विशेष लोक अदालत में जिले में कुल 5 पीठों का गठन किया गया। इसमें कुल 11 मामले आए, जिनमें से एक मामले का निपटारा 1.50 लाख रुपये के समझौते के साथ हुआ।
डालसा सदस्यों ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधमपुर द्वारा पक्षों के बीच विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया था, जिससे नियमित न्यायालयों पर मुकदमेबाजी का बोझ कम हुआ।