फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: संत ईश्वर भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह

विज्ञापन
भारतीय विद्या मंदिर स्कूल नैनूस में आयोजित छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल छात्र व ​शिक्ष - फोटो : Udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। संत ईश्वर भारतीय विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उधमपुर (नैन्सू) में शनिवार को छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात सरस्वती वंदना और सरस्वती गीत प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर जम्मू कश्मीर भारतीय शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा मुख्य अतिथि थे। इसके अलावा जिला सचिव अनिल खजूरिया, जिला अध्यक्ष मामचंद मित्तल, विद्यालय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, विजय कुमार शर्मा, जोगिंदर कुमार, नेक कुमार शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मुल्क राज शर्मा और प्रवीण सिंह सम्मानित अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन


सबसे पहले छात्र संसद द्वारा निर्वाचित प्राची शर्मा ने छात्र संसद के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की, जबकि राहुल कुमार को विद्यालय अध्यक्ष और हार्दिक महाजन को विद्यालय उपाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण करवाई गई। इनके साथ ही दस विभाग मंत्रियों ने भी अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारी निष्ठा से निभाने की शपथ ली। इन विभागों में अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विकास, खेल, स्वास्थ्य, अतिथि सत्कार, खोया पाया विभाग, भोजन एवं जलपान, अतिथि सेवा विभाग आदि शामिल थे

मुख्य अतिथि ने प्रधानमंत्री प्राची शर्मा को शपथ दिलाई, विद्यालय अध्यक्ष और विद्यालय उपाध्यक्ष को जिला सचिव अनिल खजूरिया ने तथा सभी मंत्रियों को विद्यालय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें