फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

विज्ञापन
भद्रवाह कैंपस में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी। - फोटो : bhadrawah news
विज्ञापन
भद्रवाह। जम्मू विश्वविद्यालय के भद्रवाह कैंपस ने छात्रों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें टीम वर्क, उत्साह और खेल भावना का प्रदर्शन किया गया। कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने कुल 16 अंकों के साथ ओवरऑल ट्रॉफी जीती। भद्रवाह परिसर के रेक्टर प्रो. राहुल गुप्ता ने विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को ट्रॉफी और पदक वितरित किए।
विज्ञापन

प्रो. राहुल गुप्ता ने सफल आयोजन के लिए आयोजक टीम के प्रयासों की सराहना की और समग्र व्यक्तित्व विकास में खेलों के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती को बढ़ावा देते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना भी विकसित करते हैं, जो जीवन में सफलता के लिए आवश्यक गुण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें