फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पंचायत बीरनू में 10 लाख से बनाया जाएगा आधुनिक कम्युनिटी हॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ग्रामीण विकास की दिशा में जिले के ब्लॉक घोरडी की पंचायत बीरनू में मिडिल स्कूल बीरनू के समीप जल्द ही एक आधुनिक कम्युनिटी हाॅल का निर्माण किया जाएगा। इस पर लगभग 10 लाख रुपये की लागत आएगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस विकास कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त की है। स्थानीय निवासी नरेश सिंह, निक्का राम, लाल चंद, स्वर्ण सिंह व अन्य ने बताया कि लंबे समय से यहां एक ऐसे सामुदायिक भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जहां ग्रामीण अपने सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकें। अब इस परियोजना के पूरा होने से न केवल ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी, बल्कि गांव को एक नई पहचान भी मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, कम्युनिटी शेड को आधुनिक ढांचे के साथ तैयार किया जाएगा। इसमें बैठने की पर्याप्त व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे गांव के लोगों को कार्यक्रमों के आयोजन के लिए दूर-दराज के स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह परियोजना ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी।
विज्ञापन



कोट
कम्युनिटी शेड के निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का निर्माण कार्य भी जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा और निर्धारित समय सीमा में इसे पूरा करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

- मो. अनवर, एक्सईएन ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें