फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हायर सेकेंडरी स्कूल सलमेड़ी में छात्र-छात्राओं के लिए बनेंगे शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। हायर सेकेंडरी स्कूल सलमेडी में बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। समग्र शिक्षा के तहत इस कार्य के लिए 3.65 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें स्वच्छता के साथ पढ़ाई का अनुकूल माहौल मिल सके।
विज्ञापन

स्कूल के इस विकास कार्य को लेकर लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य का टेंडर जारी कर दिया है, और निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। पुराने शौचालयों के साथ नए शौचालयों के निर्माण से विद्यालय में पढ़ने वाले सैकड़ों विद्यार्थी, विशेषकर बालिकाएं, राहत महसूस करेंगी।
स्थानीय निवासी अजय शर्मा, रवि कुमार, सुनील सिंह व अन्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्कूलों में स्वच्छता सुविधाओं की कमी के कारण बालिकाएं अकसर असहज महसूस करती हैं, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित होती है। नए शौचालयों का निर्माण होने से विद्यार्थियों की परेशानी दूर होगी। इस योजना से न केवल छात्रों को राहत मिलेगी, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता को भी बढ़ावा देगी। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत इस तरह के विकासात्मक कार्य शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


कोट
हायर सेकेंडरी स्कूल सलमेडी में शौचालयों के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके पूरा होने के बाद आगे का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

-एईई रोहित गुप्ता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें