फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गोवंश तस्करी के दो प्रयास विफल, पुलिस ने बचाए 16 गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी। उधमपुर पुलिस ने चिनैनी थाना क्षेत्राधिकार में गोवंश के अवैध परिवहन के दो अलग-अलग प्रयासों को विफल कर 16 पशुओं को मुक्त करवाया है।
विज्ञापन


पहले मामले में राजमार्ग पर नाका मोटर शेड चिनैनी पर एक वाहन (जेके19ए-3191) को रुकने का इशारा किया, जो उधमपुर से श्रीनगर की ओर जा रहा था। चालक ने कुछ मीटर आगे अपना वाहन रोका और मौके से भाग गया। जांच में 7 गोवंश बरामद किए गए। इन्हें बिना जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के कश्मीर की ओर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस दल ने एक ऑटो लोड कैरियर (जेके14एच-2874) को रोका। इसे सादिक अहमद लुधा निवासी ओमू गुज्जर बस्ती, वेरीनाग चला रहा था। जांच में 9 गोवंश लदे पाए गए। इन्हें भी बिना अनुमति के ले जाया जा रहा था। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें