फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मारपीट और छीनाझपटी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मजालता थाने के अंतर्गत पुलिस ने मारपीट और छीनाझपटी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंजीत सिंह, रोहित शर्मा तथा शिव सरूप उर्फ शिवम गुप्ता तीनों निवासी निवासी गलक, रामकोट के रूप में हुई है। यह तीनों एक मीडिया-कर्मी के साथ मारपीट और छीनाझपटी कर फरार हो गए थे। शिकायत मिलने के दस घंटे के भीतर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि 5 अक्तूबर को मजालता पुलिस स्टेशन मामला दर्ज किया गया था। मीडियाकर्मी तरुण गुप्ता निवासी भरदाई, मजालता ने शिकायत में बताया कि कार सवार 3-4 लोगों ने उसे खून इलाके में रोका। उसके साथ मारपीट की और जबरन उसका सामान छीन लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें