उधमपुर/चिनैनी। चिनैनी पुलिस ने 5 साल से फरार चल रहे नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजिंदर कुमार उर्फ निट्टू निवासी सियूना, तहसील चिनैनी 2020 से फरार था। थाना चिनैनी में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
आरोपी के खिलाफ अतिरिक्त सत्र न्यायालय उधमपुर ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस पर कार्रवाई करते हुए थाना चिनैनी की पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जिला जेल उधमपुर में भेजा गया।