वेद मंदिर आदर्श काॅलोनी में जरूरतमंद बच्चों के लिए समर्पित स्टडी केंद्र के लोकार्पण पर हवन यज्ञ
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। आदर्श कॉलोनी स्थित वेद मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डाली गईं। वहीं इसके उपरांत वहां पर चंद्रकांता स्टडी सेंटर का उद्घाटन किया गया। इसे एडवोकेट राजीव गुप्ता व संजीव कैलु ने अपनी माता के नाम से आर्य समाज को समर्पित किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एडवोकेट राजीव गुप्ता तथा संजीव कैलु ने बताया कि यह स्टडी सेंटर जिसे लाइब्रेरी भी कहा जाता है, गरीब बच्चों के लिए खोला गया है, क्योंकि जो दूरदराज गांव के गरीब बच्चे पढ़ने के इच्छुक हैं, जिन्हें इंटरनेट की सुविधा या अन्य सुविधा प्राप्त नहीं होती। उनके लिए यह स्टडी सेंटर प्रारंभ किया गया है ताकि उनकी पढ़ाई में किसी प्रकार की रुकावट न आए।
उन्होंने कहा कि यहां पर एक साथ 24 बच्चे पढ़ सकते हैं। एक महीने के लिए यहां सेवाएं निःशुल्क रखी गई हैं और उसके उपरांत बिल्कुल मामूली सी फीस देनी पड़ेगी ताकि स्टडी सेंटर का खर्चा निकल सके।
इस अवसर पर धर्मवीर गुप्ता, सुरेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, राकेश गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, दिनकर उपाध्याय, विपिन खन्ना, राजेश्वर गुप्ता, मोहनलाल, सोम राज अत्री, डीएन शर्मा आदि उपस्थित थे।