फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ में दिनभर बारिश, ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
मचैल माता मंदिर के आसपास पड़ी बर्फ। - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में सोमवार को पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही, जबकि ऊपरी इलाकों सिंथन, वाड़वन, पाडर के मचैल और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में ताज़ा बर्फबारी दर्ज की गई। सिंथन टाप पर बर्फबारी के कारण आज भी किश्तवाड़-अनंतनाग नेशनल हाईवे बंद ही रहा। अचानक मौसम में आए इस बदलाव से ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है और लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।
विज्ञापन

सिंथन टॉप पर बर्फबारी के बाद सड़क पर जमी बर्फ को हटाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) की ओर से मशीनरी तैनात कर दी गई है और बहाली का काम जारी है। वहीं, लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो दिनों के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
आज पहले दिन जिले भर में शिक्षण संस्थान बंद रहे, जिससे विद्यार्थियों को अवकाश का आनंद मिला, लेकिन ठंड और फिसलन भरे रास्तों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक-दो दिनों में मौसम में सुधार की संभावना है, हालांकि ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी जारी रह सकती है। सिंथन टाप पर बर्फबारी के कारण आज भी किश्तवाड़-अनंतनाग नेशनल हाईवे बंद ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें