फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मिड डे मील की बकाया राशि का भुगतान हो, शिक्षकों के लिए स्थानांतरण नीति बने

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू कश्मीर टीचर्स जॉइंट एक्शन कमेटी (जेकेटीजेएसी) की मासिक बैठक रविवार को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीतम गोस्वामी के नेतृत्व में हुई। इसमें जेकेटीजेएसी के कार्यकारी सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रीतम गोस्वामी ने शिक्षक समुदाय के विभिन्न मुद्दों को उठाया। इसमें 8 महीने से अधिक समय से लंबित मिड डे मील की बकाया राशि का भुगतान, आरईटी योजना के तहत नियुक्त शिक्षकों के लिए व्यापक स्थानांतरण नीति, छूटे हुए आरईटी का नियमितीकरण और आरआरईटी को शिक्षक ग्रेड द्वितीय और तृतीय में परिवर्तित करना, क्षेत्रीय स्तर पर शिक्षकों के सेवा रिकॉर्ड को पूरा करना और शिक्षकों का मास्टर्स में डीपीसी का मुद्दा मुख्य रूप से शामिल था।
इस बीच बैठक स्थल से जुलूस के रूप में जेकेटीजेएसी के प्रतिनिधि कृष्णा पैलेस, उधमपुर स्थित जेकेटीजेएसी चुनाव आयोग के सदस्य के कार्यालय पहुंचे। यहां पूर्व यूटी अध्यक्ष विनोद शर्मा ने पूरे यूटी से जेकेटीजेएसी के कार्यकारी सदस्यों की सिफारिश पर यूटी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

यहां यह बताना उचित होगा कि जेकेटीजेएसी ने यूटी अध्यक्ष, यूटी चेयरमैन और यूटी महासचिव के पदों के लिए चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग का गठन किया है। रविवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होने के कारण विनोद शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। बताया कि यदि आवश्यक हुआ तो 12 अक्तूबर 2025 को दो मतदान केंद्रों, एक जम्मू और दूसरा श्रीनगर में चुनाव होंगे।
यूटी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद, विनोद शर्मा ने जेकेटीजेएसी सदस्यों को आश्वासन दिया कि वे छात्रों और शिक्षक समुदाय के कल्याण के लिए पूरी लगन और निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने शिक्षकों और विभाग के बीच सेतु का काम करने का भी आश्वासन दिया ताकि वे वाजिब मुद्दों को उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें