फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: प्राइमरी स्कूल अपर रामबल में जल्द दूर होगी कक्षाओं की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कक्षाओं की कमी से जूझ रहे ब्लाॅक नरसू की पंचायत लद्दा के प्राइमरी स्कूल अपर रामबल में जल्द दो अतिरिक्त क्लास रूम तैयार किए जाएंगे। इसके लिए जिला कैपेक्स बजट के प्रारंभिक शिक्षा योजना के तहत 10.8 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके बाद अब ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से इसकी टेंडरिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


वहीं इसको लेकर राज कुमार, सुदेश शर्मा, सोहन लाल, सोमराज व अन्य स्थानीय लोगों का कहना था कि साल 2010 में इस स्कूल की स्थापना हुई है लेकिन डेढ़ दशक बाद भी इसमें कमरों की तंगी को दूर नहीं किया गया। जिससे स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ने के बावजूद केवल एक ही कक्ष उपलब्ध था। सभी कक्षाओं के विद्यार्थी एक ही कमरे में पढ़ाई करने को मजबूर थे। इससे न केवल शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी, बल्कि बच्चों को अनुशासन व ध्यान केंद्रित करने में भी कठिनाई आ रही थी। कई बार प्रशासन से स्कूल में अतिरिक्त कमरों की मांग की थी।
वहीं अब दो अतिरिक्त कमरे बनने से छात्रों को कक्षा अनुसार अलग-अलग बैठने की सुविधा मिलेगी। शिक्षक भी प्रत्येक कक्षा पर बेहतर ध्यान दे पाएंगे। इससे बच्चों की पढ़ाई का स्तर सुधरेगा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन

-
कोट
प्राइमरी स्कूल अपर रामबल में दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसके पूरा होने के बाद इसका आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

-एक्सईएन मो. अनवर, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें