फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलते ही गूंजी तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। रामबन में वीरवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन दशहरा महोत्सव आयोजन समिति की तरफ से आरएसएस जिला संचालक डॉ. मोहन लाल के संरक्षण में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामबन में किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। राम और लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे पात्रों ने तीर चलाकर इन पुतलों को अग्नि के हवाले किया। पुतलों के जलते ही चारों ओर पटाखों की गूंज और दर्शकों की तालियों से वातावरण गूंज उठा।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन से हुई, जिसमें आरएसएस के स्वयंसेवकों ने पारंपरिक रूप से शस्त्रों की पूजा की। इसके बाद ध्वजारोहण (ध्वज फहराने) की रस्म भी संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें