फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भद्रवाह में नील गंगा नदी का जलस्तर घटा, शिव मंदिर सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। पांडवकालीन प्राचीन गुप्त गंगा मंदिर के पास ख़तरे के निशान से 10 फुट ऊपर बहती नील-गंगा नदी का जलस्तर कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली। नदी में आंशिक रूप से डूबा हुआ शिव मंदिर पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन


तीन दिन भारी बारिश के बाद नील-गंगा नदी में भयंकर बाढ़ आ गई ती। नदी ख़तरे के निशान से 15 फुट ऊपर बह रही थी। पांडवों द्वारा निर्मित प्राचीन मंदिर लगातार 12 घंटे तक तेज़ धाराओं में आंशिक रूप से डूबा रहा।

डेरा इलाके की पिंकी देवी (42) ने कहा, आज मैं अपने पति के साथ फिर से यहां हूं। यह देखकर बहुत खुश हूं कि पानी काफी कम हो गया है और मंदिर पूरी तरह से सुरक्षित है। यह निश्चित रूप से प्रकृति के प्रकोप पर हमारी आस्था की जीत है। भद्रवाह के मनोज कोटवाल (52) ने कहा, यह भगवान की लीला ही थी कि पांडव मंदिर इस बाढ़ से भी बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें