फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सलमेह पुल के निर्माण को मिली कैबिनेट मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर-घोरडी के बीच बहुप्रतिक्षित सलमेह पुल के निर्माण कार्य को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। यह जानकारी बुधवार को चिनैनी-घोरडी विधानसभा के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने दी। उन्होंने बताया कि लगभग ढाई साल पहले तवी नदी पर पुराने सलमेह पुल के असुरक्षित घोषित होने के बाद घोरडी ब्लाॅक की लगभग डेढ़ लाख आबादी को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उनकी इस समस्या को दूर करने के हमने नाबार्ड के तहत 25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दिलाई थी, लेकिन कैबिनेट की मंजूरी के बिना मामला अटका हुआ था, जो अब दूर हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब एक सप्ताह के भीतर डबल लेन सलमेह पुल के निर्माण कार्य की टेंडरिंग का काम भी शुरू हो जाएगा। प्रयास किया जाएगा कि कम से कम समय में इस पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें