फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur: चिनैनी के पास बारिश बनी कहर, बाइक सवार दो शिक्षक तेज बहाव में बहे, नाले में गिरने से दर्दनाक मौत

Wed, 30 Jul 2025 02:33 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क उधमपुर

सार

उधमपुर जिले के चिनैनी क्षेत्र में तेज बारिश से नाले में आई बाढ़ की चपेट में आकर दो सरकारी शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों शिक्षक बाइक से लौटते समय डायवर्जन पार करते हुए बह गए, पुलिस ने शव बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
मृतक शिक्षक संजय कुमार और जगदेव सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर जिले के चिनैनी क्षेत्र के पास एक दर्दनाक हादसे में दो सरकारी शिक्षकों की जान चली गई। घटना उस समय घटी जब दोनों शिक्षक कुद डाइट से लौटते समय बटोत थाना क्षेत्र में एक बरसाती नाले की चपेट में आ गए। नाले में अचानक तेज बाढ़ आने से दोनों बाइक सहित बह गए।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान संजय कुमार, पुत्र बोध राज, निवासी घोरड़ी खास और जगदेव सिंह के रूप में हुई है। संजय कुमार की पोस्टिंग प्राइमरी स्कूल एससी मोहल्ला बटोटा, जोन घोरड़ी, उधमपुर में थी, जबकि जगदेव सिंह प्राइमरी स्कूल पटयार, घोरड़ी में तैनात थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों शिक्षक बाइक पर सवार थे और एक मोड़ पर बने डायवर्जन को पार कर रहे थे, तभी तेज़ बारिश के कारण आए बाढ़ ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें