फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहर के दोमेल चौक पर 20 लाख से बनेगा सुलभ शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के दोमेल चौक क्षेत्र में जल्द ही 20 लाख की लागत से शौचालय का निमार्ण कराया जाएगा। इससे स्थानीय दुकानदारों के साथ ही राहगीरों को लंबे समय से पेश आ रही समस्या से राहत मिलेगी और इससे क्षेत्र की स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा। शौचालय परिसर के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से निविदा जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं इसको लेकर स्थानीय रवि कुमार, श्याम शर्मा, गोपीचंद, नेक राम व अन्य का कहना है कि वार्ड 1 के अंतर्गत दोमेल चौक शहर का एक अतिव्यस्त इलाका है। यहां पुराना राजमार्ग और धार रोड का संगम है और काफी संख्या में चहल पहल बनी रहती है, लेकिन यहां शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण काफी समस्या पेश आती है जिससे दुकानदारों के अलावा यात्री व राहगीर भी परेशान होते हैं। इसलिए यहां शौचालय बनाने की मांग बीते लगभग दस साल से की जा रही है, इसको लेकर व्यापार मंडल से लेकर नगर परिषद तक से भी कई बार गुहार लगाई जा चुकी है। वहीं अब यहां शौचालय बनने से पुरानी मांग पूरी होने के साथ ही काफी सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

कोट
दोमेल चौक के समीप शौचालय के निर्माण के लिए टैंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-रोहित गुप्ता एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें