फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा : दो दिन में 29 महिलाओं समेत 161 लोगों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
 श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जेके बैंक उधमपुर में स्थापित कांउटर पर पंजीकरण कराने पहुंचे यात्री। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। अमरनाथ यात्रा के लिए मंगलवार से शुरू हुई यात्री रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया लगातार जारी है। दो दिनों में उधमपुर से पंजीकरण कराने वालों की संख्या 161 हो गई है। इनमें 29 महिला श्रद्धालु भी शामिल हैं।
विज्ञापन

उधमपुर में जम्मू कश्मीर बैंक की मुख्य ब्रांच में बनाए पंजीकरण काउंटर पर दूसरे दिन कुल 93 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 71 पुरुष और 22 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 25 लोग पहलगांव के रास्ते और शेष बालटाल से होते हुए श्री अमरनाथ गुफा तक यात्रा पूरी करेंगे। सभी यात्रियों को श्राइन बोर्ड की तरफ से जारी गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी गई है। यात्रियों में पंजीकरण को लेकर जोश व उत्साह लगातार बना हुआ है।
उधमपुर से पंजीकरण को लेकर पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन अधिक संख्या में यात्री पंजीकरण काउंटर पर पहुंचे थे। सभी ने मेडिकल सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज देकर यात्री पंजीकरण कराया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ पंजीकरण शाम को 5 बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पंजीकरण कराने पहुंचे श्रद्धालु पंजीकरण होने पर काफी खुश नजर आए।
———————————————-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें