फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भारतीय विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल नैनसू ने घोषित किए परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। संत ईश्वर भारतीय विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनसू, उधमपुर की तरफ से नर्सरी से 9वीं कक्षा तक के वार्षिक परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और स्कूल प्रार्थना के साथ हुई।
विज्ञापन

कक्षा नर्सरी से 9वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया और उन्हें पदक प्रदान किए गए। सभी अभिभावक अपने बच्चों के वार्षिक परिणाम देखकर प्रसन्न हुए।
अपने संबोधन में विद्यालय की प्रधानाचार्या रेणु शर्मा ने विद्यार्थियों को उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया, कहा कि हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए और निरंतर मेहनत करनी चाहिए। कहा, जिन बच्चों को पुरस्कार नहीं मिले, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। उन्हें आगे बढ़ते रहना चाहिए, अगली कक्षा में और अधिक मेहनत करनी चाहिए और बेहतर स्थान प्राप्त करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में उन्होंने सभी अभिभावकों का भी धन्यवाद किया और सभी विद्यार्थियों को उनकी अगली कक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें