डोडा। पुलिस ने 6,75,750 रुपये की ऑनलाइन ठगी की रकम को बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस के मुताबिक ऑनलाइन ठगी की शिकायतें मिली थीं। इस पर कार्रवाी करते हुए तकनीक की मदद से ठगी गई रकम को बरामद किया गया। एसएसपी डोडा संदीप मेहता ने लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें और राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत रिपोर्ट करें या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन साइबर शिकायत दर्ज करें।