फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धूमधाम से मनाई गई गुरु रविदास की जयंती, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में बुधवार को गुरु रविदास का प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर शोभा यात्राओं के अलावा मंदिरों में शबद कीर्तन, सत्संग व भंडारे आयोजित किए गए। रामनगर व मजालता में शोभा यात्राएं भी निकाली गईं।
विज्ञापन

शहर में मुख्य कार्यक्रम गुरु रविदास सभा उधमपुर की तरफ से गुरु रविदास मंदिर में आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय व आसपास के इलाकों की संगत के साथ शहर के कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। सुबह करीब नौ बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का माथा टेकने के लिए पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर मंदिर में माथा टेका। वहीं सुबह के समय भजन कीर्तन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद अरदास की गई। इसके बाद सत्संग में वक्ताओं ने गुरु रविदास की जीवनी पर प्रकाश डाला। प्रचारकों ने लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। अंत में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धा के साथ श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरु रविदास सभा के सदस्य डाॅ. चंद्र प्रकाश ने कहा कि दुनिया में भेदभाव को खत्म करना और मानवता का प्रचार प्रसार करना ही गुरु रविदास का प्रमुख संदेश है। हम इसी का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। मंदिर के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें