फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: औसू गांव मेंे पानी अपलिफ्ट करने की योजना रद्द हो

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला के अपर औसू गांव के लोगों के एक शिष्टमंडल ने वीरवार को स्थानीय नेता पवन खजूरिया के नेतृत्व में जलशक्ति विभाग कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के लिए उनके गांव में मौजूद एक मात्र प्राकृतिक जलाशय के पानी को अपलिफ्ट करने की जो योजना बनाई गई है उसे तत्काल रद्द किया जाए।
विज्ञापन

शिष्टमंडल के सदस्यों ने बताया कि अगर गांव के प्राकृतिक जलाशय से पानी को अपलिफ्ट कर अन्य गांवों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा तो इससे पूरा गांव सुखे की चपेट में आ जाएगा। गांव के लोग इसी जलाशय से पानी उपयोग करते हैं। खेतों की सिंचाई भी इसी पानी के सहारे हैं। ऐसे में अगर इस पानी को कहीं और इस्तेमाल किया जाएगा तो गांववालों के लिए पानी की किल्लत पैदा हो जाएगी।
पवन खजूरिया व अन्य ने कहा कि इस मामले पर अधिकारियों के साथ काफी सकारात्मक बात हुई है। उन्होंने गांव के लोगों को आश्वस्त किया है कि उनके गांव के पानी को उनके गांव के लिए इस्तेमाल किया जाएगा और इसे किसी भी अन्य गांव के लिए नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें