फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पंचायत धीरन और वरेलता में सड़क सुविधा नहीं होने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ब्लाॅक पारलीधार की पंचायत धीरन पंचायत के बरेलता गांव में सड़क सुविधा नहीं होने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि करीब दो दशक पहले यहां एक कच्ची सड़क बनाने का प्रयास किया गया था, लेकिन इस काम को भी अधूरा ही छोड़ दिया गया। इसकी वजह से लोग आज तक यहां परिवहन सेवा से वंचित हैं। आधी अधूरी बनी कच्ची सड़क कई जगह से टूटी है जिसके चलते यहां दोपहिया वाहन तक नहीं पहुंच पाता है। करीब 20 साल से लोग यहां पक्की सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी देस राज, ईशर दास, सुभाष चंद्र ने कहा कि गांव में एक प्राचीन मंदिर भी है और हर साल यहां दिसंबर माह के अंत में वार्षिक मेला भी लगता है। सड़क नहीं होने से यहां मेले में आने वाले श्रद्धालुओं व कारोबारियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पक्की सड़क नहीं होने से लोगों को करीब दो किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ता है। इसलिए सरकार और प्रशासन से उनकी मांग है कि जल्द से जल्द इस सड़क को पक्का बनाकर राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें