कटड़ा। धर्मनगरी में रोपवे के खिलाफ हड़ताल के चलते सभी दुकानें बंद हैं, लेकिन जम्मू मार्ग पर विधायक बलदेव राज शर्मा की दुकान लगातार खुल रही है। जब विधायक मुख्य बस स्टैंड पर भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं के पास पहुंचे तो उन्हें रोष का सामना करना पड़ा। हड़तालियों ने कहा कि आपकी दुकान हड़ताल में क्यों खुली है। ये एक घंटे के अंदर बंद होनी चाहिए। इस पर विधायक ने कहा, वह अभी वहीं जा रहे हैं और दुकान बंद करवा देंगे। कहा कि उनकी दुकान भी तभी खुलेगी, जब हड़ताल खत्म हो जाएगी।