फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हाईवे पर फंसे यात्रियों ने वाहनों में ही गुजारी रात, कुछ ने होटलों में शरण ली

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। काजीगुंड-बनिहाल में नवयुग टनल के आसपास हुई भारी बर्फबारी के चलते शनिवार शाम से बंद जम्मू-श्रीनगर हाईवे दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो पाया। उधमपुर के जखैनी चौक से लेकर फलाॅटा तक राजमार्ग पर करीब 500 के आसपास वाहन फंस गए हैं। यात्रियों व चालकों को रात वाहनों में ही गुजारने पर मजबूर होना पड़ा और कुछ ने आसपास के होटलों में शरण ली।
विज्ञापन

हाईवे बंद होने से शुक्रवार रात 8 बजे से उधमपुर के जखैनी चौक से भी किसी भी वाहन को घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी गई। हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतारों के चलते शहर से गुजर रहे पुराने राजमार्ग से लेकर शहर के धार रोड पर भी यातायात प्रभावित रहा। हाईवे बंद होने से फंसे कुछ यात्री निराश होकर वापस जूम्मू की तरफ भी लौट गए हैं।
डोडा- किश्तवाड़ और पटनीटाॅप रूट पर बहाल रहा आवागमन
हालांकि इस बीच डोडा, किश्तवाड़ और पटनीटाॅप जाने वाले वाहनों की आवाजाही को सुचारू रखा गया। इनमें भी पटनीटाॅप जाने वाले केवल उन्हीं वाहनों को आगे जाने दिया जा रहा था जिनके पास होटलों की पर्याप्त बुकिंग थीं। इसके अलावा डोडा और किश्तवाड़ की ओर जाने वाले वाहनों को भी कड़ी पूछताछ के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी जा रही थी।
विज्ञापन

पुराने राजमार्ग पर भी लगा लंबा जाम, रेंग-रेंग कर गुजरे वाहन
वहीं हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगने से शहर के पुराने राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। इससे वाहन रेंग रेंग कर गुजरते नजर आए। वहीं हाईवे पर फंसे कुछ निजी वाहन वीआईपी मार्ग से होते हुए शहर में प्रवेश करते नजर आए। जिससे शहर के दोमेल चौक पर भी कई बार गंभीर जाम लगा। इसके चलते डोडा, किश्तवाड़ और चिनैनी के अलावा उधमपुर के लड्डन, बली नाला, पखलाई, इत्यादि लिंक मार्गों के वाहनों को भी रेंग रेंग कर गुजरना पड़ा।
जखैनी चौक पर हाईवे खुलने के इंतजार कर रहे चालकों व यात्रियों का लगा रहा जमावड़ा
हाईवे बंद होने से राजमार्ग पर फंसे वाहनों के चालक और यात्री शनिवार को सुबह से ही जखैनी चौक पर जमा होकर हाईवे खुलने के बारे में पल-पल की जानकारी लेते नजर आए। इससे यहां गहमागहमी का माहौल बना रहा। ट्रैफिक कर्मी लोगाें को समझाते रहे कि राजमार्ग पर नवयुग टनल के पास काफी मात्रा में बर्फबारी होने और फिसलन बढ़ जाने से गाड़ियों की आवाजाही संभव नहीं है। इसलिए सभी चालक और यात्री हाईवे के खुलने का इंतजार करें।

कोट
डीटीआई मोहम्मद अख्तर ने बताया कि हाईवे पर जखैनी चौक से लेकर फलाटा के बीच शुक्रवार रात आठ बजे से घाटी जाने वाले करीब 500 वाहन रोके गए हैं। नवयुग टनल के आसपास गिरी बर्फ को हटाने का काम जारी है। हाईवे खुलते ही उधमपुर में रोके गए वाहनों को भी आगे की तरफ रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें