फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ में बूर्फबारी से कई संपर्क मार्ग बंद, फिसलन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में इस वर्ष सीजन की पहली बर्फबारी हुई। दोपहर तक लगभग 6 इंच बर्फ दर्ज की गई। पहाड़ों पर ज्यादा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से लोगों में भारी उत्साह है। लोग बर्फबारी का आनंद उठाते दिखे। बर्फबारी के चलते कुछ संपर्क मार्ग भी बंद हो गए हैं। शहर में भी कुछ मार्गों पर फिसलन के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बर्फबारी से किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग भी बंद ही रहा। पाडर, दच्छन व अन्य कई संपर्क मार्ग पर शनिवार दोपहर के बाद ही वाहन चल पाए।
बर्फबारी के कारण शहर में कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटने से तारे क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे कुछ मोहल्लों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। बिजली विभाग कर्मचारी पूरे दिन मरम्मत में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें