फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला बाल संरक्षण इकाई किश्तवाड़ ने पालाश (सरकारी बाल गृह) में बाल अधिकारों एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की भूमिका पर एक कार्यशाला-सह-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और स्टाफ को बाल अधिकारों की सुरक्षा तथा आपात स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से त्वरित सहायता के प्रति जागरूक करना था।
प्रोटेक्शन ऑफिसर दीपिका भंडारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया और जुवेनाइल जस्टिस (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत संस्थागत देखभाल की प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान बाल कल्याण समिति किश्तवाड़ के अध्यक्ष शीतल नैन शर्मा ने बच्चों के अधिकारों संरक्षण, शिक्षा, भागीदारी और जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सीडब्ल्यूसी एक वैधानिक संस्था है जो जरूरतमंद बच्चों की देखभाल, संरक्षण, उपचार, विकास और पुनर्वास सुनिश्चित करती है।
चाइल्ड हेल्पलाइन काउंसलर स्वाति शर्मा ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के कार्य, उसकी उपलब्धता और जरूरतमंद बच्चों को तत्काल सहायता प्रदान करने में उसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें