फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत बाइक रैली निकाली

विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान रैली निकालते हुए। - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
किश्तवाड़। सीआरपीएफ ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता के लिए “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत एक बाइक रैली निकाली। यह बाइक रैली शनिवार जिला मुख्यालय के पीडीसी कॉलोनी भूप नगर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, पुरानी वाइन शॉप, गुरुद्वारा चौक, हिडयाल चौक एवं बुनस्थान कुलीद चौक होते हुए मुख्य बाजार तक गई।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ भूपेश यादव, कमांडेंट, 52वीं बटालियन सीआरपीएफ ने किया। इस अवसर पर बटालियन के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में इंस्पेक्टर फिरदौस अहमद, एसएचओ किश्तवाड़, जिला प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें