किश्तवाड़ पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर को पीएसए के तहत किया गिरफ्तार
किश्तवाड़। जिला पुलिस ने नशा तस्कर को पीएसए के तहत गिरफ्तार कर कोट भलवाल जेल जम्मू भेज दिया है।एसएसपी ने बताया कि आरोपी सलीम जावेद निवासी ज़ेवर किश्तवाड़ को बार-बार नशा तस्करी में संलिप्त होने के बाद गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे नशे के कारोबार या नशे से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9906154100 और 9103454100 पर संपर्क किया जा सकता है।