फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में मनाई देव दिवाली, 50 हजार दीपों से पंडाल जगमगा उठा

विज्ञापन
कटड़ा में देव दीपावली पर दीपमाला करते लोग। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां वैष्णो देवी यात्रा मंडल के प्रधान एवं दिल्ली निवासी राजा सहगल की अगुवाई में भव्य देव दीपावली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आयोजन के तहत कटड़ा नगर में बने जागरण पंडाल मे दीपमाला की गई। करीब 50,000 दीपों से पूरा परिसर जगमगा उठा। रात्रि को विशाल मां वैष्णो देवी जागरण का आयोजन हुआ। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक मंडलियों ने देवी मां के जयकारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया। जागरण में वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी पंडित सुदर्शन, स्थानीय विधायक बलदेव राज शर्मा तथा अन्य विशिष्ट नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने मां के चरणों में दीप अर्पित कर प्रदेश में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान मां वैष्णो देवी यात्रा मंडल के प्रधान राजा सहगल ने कहा कि इस परंपरा का उद्देश्य श्रद्धालुओं में भक्ति की भावना को जागृत रखना और मां वैष्णो देवी के प्रति श्रद्धा को और अधिक मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें