फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाबा गुलाम शाह नर्सिंग कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
किश्तवाड़ पुलिस द्वारा बाबा गुलाम शाह नर्सिंग कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला पुलिस ने बाबा गुलाम शाह नर्सिंग कॉलेज किश्तवाड़ में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

इस अवसर पर साइबर पुलिस स्टेशन किश्तवाड़ के प्रभारी इंस्पेक्टर इम्तियाज अहमद तथा पीएसआई मुइन खान ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों से जुड़े कई मामलों की चर्चा की और छात्रों को सोशल मीडिया, ऑनलाइन लेनदेन तथा इंटरनेट का उपयोग करते समय सतर्क रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सरकार की विभिन्न पहलों जैसे 1930 साइबर हेल्पलाइन, Cybercrime.gov.in, संचार साथी पोर्टल और सीईआईआर पोर्टल के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें