फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पोर्टेबल एक्स-रे मशीन सीएचसी अस्पताल पहुंची, अब घर-घर होगी टीबी की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी सीएचसी अस्पताल मे पोर्टेबल एक्सरे मशीन पहुंचने के बाद कई मरीजों की जांच की गई। पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन एसडीएम डॉक्टर रंजीत सिंह कोतवाल ने किया। इस दौरान अधिकारी ने मशीन का निरीक्षण किया और इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. सैयद अशरत बुखारी ने बताया कि अस्पताल में मशीन पहुंचने से इसके जरिए लोगों की जांच की जाएगी और देखा जाएगा कि कहीं कोई टीबी का मरीज तो नहीं। इस मशीन की खास बात यह है कि गांव गांव तक इस मशीन को ले जाया जा सकता है और घर-घर में इस मशीन के जरिए लोगों की जांच की जा सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके ब्लॉक में 125 के करीब टीबी के मरीज हैं और आने वाले समय में प्रयास रहेगा कि टीबी को जड़ से खत्म कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें